8:24 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

विद्या भारतीके विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत भारतीय संस्कृति एवं संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है.

बाल कल्याण समिति बदायूं ने कक्षा अरुण से लेकर इंटरमीडिएट तक के जिला एवं मंडल में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं खेलकूद में प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर स्थान प्राप्त खिलाड़ियों एवं प्रदेश स्तर की मेधावी छात्र परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओ को भी को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

मेधावियों को सम्मानित करने वालों में विशाल कुमार, बीएल वर्मा, मनीष सिंघल, वीरेंद्र झा, नवनीत प्रताप सिंह, डॉ अनिल गर्ग, जितेंद्र यादव पूर्व एमएलसी,, अरुण कांत, अमृतपाल सिंह, सर्वेश पाठक, सीमा रानी, रजनी मिश्रा, दीपमाला गोयल, रामनिवास राजपूत, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, अशोक नारंग ओमप्रकाश वैश्य, राजीव नारायण जगजीवन राम रहे.
इस अवसर पर बदायूं के विद्या भारती विद्यालय में रहे डॉ रवि शरण सिंह चौहान, जयप्रकाश द्विवेदी एवं रामनिवास राजपूत को भी अंग वस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण हरि एवं नीरज शर्मा ने किया.
इस मौके पर वेद रतन शर्मा , कालिका प्रसाद गंगवार, राम सिंह राजपूत, सतीश कुमार गंगवार, सुशील कुमार सिंह( समस्त प्रधानाचार्य) शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रान्त प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, लालाराम वर्मा, विनय सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, संजय शर्मा एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस