उझानी बदांयू 17 मई। भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि भाजपा का प्रबुद्ध समागम एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कल सुबह 10.30 पर नगर के लिंक रोड स्थित पंडित भगवान दास पैलेस में आयोजित किया जाएगा। समागम को मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष श्री मती पूनम अग्रवाल संबोधित करेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन के द्वारा ही जनता जनार्दन को साथ लेकर एक जन आंदोलन बनाया जाऐगा जिससे एक साथ देश के चुनाव होने पर काफी कम खर्च में देश की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। श्री सचिन अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के समापन पर देश के सैनिकों के सम्मान में नगर में शोर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिससे देश के वीर सपूतों को एहसास हो कि देश वासियों के दिल में उनका कितना मान है। उन्होंने जनता जनार्दन के साथ ही सभी भाजपा के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भी आग्रह किया है।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
