उझानी बदांयू 16 मई।
नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों के एक पेनल द्वारा छात्र छात्राओं की आँखों की जाँच से लेकर सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई।
मुख्य चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार वर्मा के साथ अलंकार सिंह ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच करने के पश्चात उन्हें आवश्यक सलाह दी और दवाओं का वितरण किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा निधि ने स्कूल की सभी छात्राओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित परामर्श दिया। दंत चिकित्सक डॉ. निशांत पाठक ने सभी विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की और उन्हें दाँतों को हानि पहुँचाने वाले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी। नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. शाक्य और श्योमेंद्र राजपूत ने अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से सभी विद्यार्थियों के आँखों की जाँच की और उन्हें उचित खानपान और नियमित जाँच करवाने की सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, प्रधानाचार्य , को-ऑर्डिनेटर मैम और समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
