बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
कहने को पूरे जनपद में विकास की बात कहीं जा रही है पर इस बात को कहने वालों को एक बात स्वीकार करना होगी कि कार्य होने के बावजूद विकास कार्य का प्रभाव धरातल पर दिख नहीं रहा है, परंतु जिले के विधानसभा दातागंज को लेकर एक बात सत्य हैे कि दातागंज क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के प्रयास से होने वाले विकास कार्य धरातल पर सम्पूर्ण प्रभाव सहित दिख रहे हैं और विकास कार्यो को देखकर भाजपा विरोधियों की पांव थम जाते हैं। दातागंज क्षेत्र में होने वाले कार्यो को देखकर ऐसा लगने लगा है कि पूर्व समय में अपहरण, कटरी और दस्यु प्रभावित कहे जाने वाला दातागंज क्षेत्र आने वाले समय में जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने और नागरिकों को विकास की किरण के साथ नये उत्तर प्रदेश का नया जीवन दर्शन बनकर सामने आएगा।













badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
