*बदांयू में ड्यूटी पर जा रहे मर्चेट नेवी के जवान की एक्सीडेंट में मौत।***************/ बदांयू 11 मई।
भारत-पाकिस्तान में युद्ध को लेकर अर्जेंट कॉल आने पर रिश्तेदार की शादी छोड़कर बाइक से घर लौट रहे मर्चेंट नेवी में पुणे में तैनात सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में सैनिक का भाई और भतीजा घायल हो गया। घायल भाई और भतीजे को पुलिस ने परिवार के लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सैनिक की मौत के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के पसेई गांव निवासी 30 वर्षीय इंद्रपाल, पुत्र हाकिम सिंह, पुणे, महाराष्ट्र में मर्चेंट नेवी में सैनिक के पद पर तैनात थे।
वह 26 अप्रैल को छुट्टी लेकर गांव आए थे। कल वह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सिचौली गांव में अपनी बहन इंद्रावती के देवर की शादी में शामिल होने गए थे। जहां एक ओर शादी की बारात धूमधाम से चल रही थी, वहीं इंद्रपाल को भारत की सीमा पर तनाव को देखते हुए उनके कार्यालय से अर्जेंट कॉल आया और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर बुला लिया गया। अर्जेंट कॉल आने के बाद इंद्रपाल अपने चचेरे भाई अंकज 18 वर्ष पुत्र महाराज सिंह, और भतीजे हिमांशु 10 वर्ष पुत्र जगनमोहन, के साथ बाइक से घर लौटे, क्योंकि उन्हें सुबह 5 बजे आगरा से पुणे के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी बाइक वनकोटा और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच पहुंची, पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई अंकज और भतीजा हिमांशु घायल हो गए। मार्च 2024 में नेवी में भर्ती हुए थे। 26 अप्रैल को वह छुट्टी पर घर आए थे। इस बीच भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण उन्हें ऑफिस से अर्जेंट बुलावा आया। उनके असमय निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
