बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात बीते दिवय की है जब बिल्सी की चेयरमैन के पति अचानक शोसल मीडिया पर एक पोस्ट को का विषय बन गए। इस पोस्ट मे ंचेयरमैन के पति एक ट्रक के पास खडे थे जिसमें उनका कहना था कि कुछ लोग ट्रक में स्वागत द्वार उखा डकर ले जा रहे हैं जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई है। बताते हैं कि इस मामले की शिकायत होने के बाद मौके पर पहुंचने वाली पुलिस ने इसको लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया और पालिका पूरी तरह चप्पी साधकर बैठ गई। अभी इस मामले की स्याही सूखी भी ना कि बिल्सी नगर पालिका द्वारा यूक्लिपटिस के पेड काटने का मामला आम आदमी के बीच उस समय चर्चा का विषय बन गया जब पालिका द्वारा पालिका से गांधी मैदान तक पेड काटने की स्वीकृति मिलने वाले ठेकेदार के तथाकथित कारिन्दो ने स्वीकृति के अलावा अन्य पेडों का काटना बदस्तूर जारी रखा जिसकी शिकायत पालिका को की गई लेकिन शहर की हरियाली हेतु हर समय तत्पर होने का दावा करने वाली बिल्सी पालिका के पालनहारों पर इस शिकायत को नजरंदाज करके पेड काटने वालों से मिलीभगत होने का आरोप बिल्सी की गलियों, चौराहों और आपसी बातचीत में लगने लगें।
इस मामले को लेकर बिल्सी नगर पालिका संज्ञान में ले तथा विधायक हरीश शाक्य से अनुरोध है कि इस मामले पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने हेतु भ्रष्टाचारियों के चक्रव्यूह को ध्वस्त कराने का दायित्व निर्वाह कराए।













badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
