महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज दिनांक 10.5.25 को मातृ-दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य जी के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य प्रभारी मंजू सक्सेना, श्वेता सैनी द्वारा इस कार्यभार को संचालित किया गया। मदर्स अध्यापिका के पद पर आसीन अनुराधा शर्मा के द्वारा कार्यक्रम संचालित करते हुए कक्षा वाटिका 1,2 और के बच्चों के मध्य उनके माता-पिता क़े साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी कुछ खेल प्रतियोगिताओं द्वारा इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता किसके आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया।कुलदीप वर्मा जी के शब्दों में कि माता-पिता से बड़ा खजाना संसार में अन्य कोई नहीं है,जिन माता-पिता को बिना बताए ही वे हमारे मन की बात समझ लेते हैं, हमारे प्रत्येक सुख दुख में वह शामिल होते हैं। उन माता-पिता के लिए एक दिन सम्मान का नहीं हो सकता, उनके लिए तो पूरा जीवन भी समर्पण किया जाए तो वह भी कम है।इसी के साथ माता-पिता ने भी अपने बच्चों के साथ बहुत अच्छा अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन रेनू कनौजिया द्वारा सभी के कार्य को सराहते हुए उन्हें धन्यवाद किया गया। मदर्स अध्यापिका के रूप में जो इन नन्हे- मुन्ने बच्चों को हरदम मां की तरह प्रेम करती हैं, श्रीमती अश्वनी कौर साहनी, अनिता सिंह, भावना शर्मा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृत्व का संदेश दिया।इस मौके पर विद्यालय का संपूर्ण परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान,डॉ. ऋतु रस्तोगी, श्वेता सैनी















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
