बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
आजादी के बाद से विकास को तरसते बिल्सी क्षेत्र का आज भी यह दु्रभाग्य है कि अमृत वर्ष के बावजूद इस क्षेत्र में रेल सेवा का कोई साधन नहीं है। विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस क्षेत्र में उझानी में रेलवे स्टेशन और कछला में रेलवे हाल्ट मौजूद है लेकिन बिल्सी में रहने वाली जनता की सबसे बडी जरूरत बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए बस अडडा वर्तमान विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से बनना शुरू हो गया है पर बन कर पूरा कब होगा यह भविष्य के गर्भ में है। बदायूं जिले की साहित्य और धर्म नगरी कहे जाने वाले बिल्सी क्षेत्र की प्रतिभाओं का पलायन एक बडी समस्या बनी हुई है क्योंकि खेती को सिचाई के साधन नहीं हैं और भूमि का वाटर लेविल नीचे होने के बाद डार्क जोन में चले जाने के कारण खेती से उपज नहीं मिल रही है और उद्योग ना होने के कारण क्षेत्र पिछडा हुआ है।
कहने को बिल्सी से मुख्यमंत्री मायावती चुनाव लड चुकी जिन्होनंे दो स्थानों से जीतने के बाद त्यागपत्र दे दिया था। बिल्सी क्षेत्र का एक दु्रभाग्य यह भी है कि इस क्षेत्र का विधायक अधिकांशतः क्षेत्र से नहीं बाहरी रहा है और जा विधायक स्थानीय चुने गए वह बदायूं, बरेली कहीं भी रहे हों बिल्सी तो विधायकों का निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित दिखाई दिया। बस एक बात यहां के विधायकों की एक सी है कि बिल्सी क्षेत्र से टिकट हेतु उम्मीदवार का चयन उसकी मेहनत और निष्ठा एवं राजनेतिक क्षमता से नहीं अधिकाशंतयः उम्मीदवार की किस्मत के जोर मारने से मिला है और यह बात हर विधानसभा चुनाव में अक्सर दिखाई देती है।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
