8:17 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

जागों सोने वालों – वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने की सुनलो कहानी ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं को लम्बी दूरी की यात्री ट्रेन दिलाने के जरूरत हमारे पालनहारों को कब होगी, लोकसभा चुनाव में बदायूं और आंवला दोनों संसदीय सीटों पर भाजपा को मिलने वाली कमर तोड पराजय के बावजूद भाजपा नेता इस जरूरत को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का दायित्व निभाने में लापरवाही क्यों कर रहे हैं यह बात आम आदमी की समझ में नहीं आ रही है। लोगों को लगता है कि बरेली से मुंबई तक आगामी कुछ दिनों में शुरू होने वाली स्लीपर वंदेभारत! का मार्ग चंदौसी होते हुए अलीगढ पहुचने के मार्ग को हमारे पालनहार कासगंज होते होते हुए अलीगढ पहुंचाने का मार्ग कराने हेतु रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर लें और इस बदायूं की जरूरत को रेल मंत्री तक पहुंचा दे ंतो इस समय यह काम आसानी से हो सकता है। बताते हैं कि बरेली से मुंबई तक चलने वाली वंदेभारत स्लीपर का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है जो अभी तक सप्ताह में एक-एक दिन अप-डाउन संचालित की जाने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक – बरेली एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिए चलाई जानी है। इस ट्रेन के संचालन हेतु बरेली- चंदौसी – अलीगढ़- आगरा -ग्वालियर -झांसी -बीना – भोपाल -इटारसी -खंडवा -जलगांव -मनमाड -मुंबई रूट तय किया जा रहा है। हमारे पालनहार बरेली मंडल से चलने वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बरेली से चंदौसी की ओर जाने की जगह सीधे कासगंज की ओर कराने की कोशिश कर लें तो बदायूं की यह सहूलियत मिल सकती है और इससे बदायूं के लोगों को मुंबई तक का सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस