4:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – आतिशबाजी कर लगाए भारत माता की जय के नारे

आतिशबाजी कर लगाए भारत माता की जय के नारे
बिल्सी
नगर के बाईपास स्थित साईं सद्भावना नर्सिंग होम पर भारतीय किसान यूनियन हलधर के युवा जिलाध्यक्ष विवेक चौहान एवं युवा जिला सचिव सूरज पाल के नेतृत्व में तिरंगा लहराया ,भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आतिशबाजी भी की।इस अवसर पर सोनू तोमर ने कहा कि पहलगाम हमले का हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान से बदला लिया है ये बहुत ही सराहनीय है।इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।हमारी सेना पूरी तरह से हर समस्या से निपटने को तैयार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.