10:07 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

चेयरमैन के आदेश पर नालो की सफाई में जुटे कर्मचारी

बिल्सी
नगर बिल्सी में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने अपनी कमर कस ली है और नगरपालिका कर्मियों को आदेशित किया है कि नगर में कहीं भी जलभराव की समस्या न हो।ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिये नालों की व्यापक स्तर पर सफाई की जाएगी।जिससे कही जलभराव न होने पाए।मंगलवार को ईओ वेदप्रकाश एवं अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के नेतृत्व में जेसीबी की सहायता से सफाई अभियान आरम्भ हुआ।इस विशेष अभियान में अस्सी कर्मियों को लगाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने बताया कि पिछली बार जल भराव से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था इस बार ऐसी स्थिति ना बने इसलिए समय से पहले सभी नालों की सफाई कराई जा रही है और नालों पर से अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। कहीं भी किसी भी प्रकार की स्थिति जल भराव की ना बने।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.