8:56 pm Wednesday , 21 May 2025
BREAKING NEWS

बदायूं की राजनीति में तीसरी विरासत – विधायक आशुतोष और हिमांशु !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
लोकतंत्र में किसी राजनेतिक का जीवन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का आंकन कहा जाता है और चुनाव में सामान्य हालत में जीत और हार राजनेतिक जीवन एक पैमाना माना जाता है। एक चुनाव जीतने में लोगों को पीडियां गुजर जाती है लेकिन बदायूं की राजनीति में दो राजनेतिक परिवार ऐसे सामने आते हैं जो राजनेतिक जीवन में आने के बाद वर्तमान तक जिले की राजनीति में छाये हुए हैं। ऐसा नहीं कि इन परिवारों ने पराजय का सामना नहीं किया लेकिन जब वापसी की तो हर कोई देखता ही रह गया। बदायूं में राजनेताओं की तीसरी पीडी का विधायक होने की बात पर मंथन करें तो जिले में स्व केशो राम और बनवारी सिंह यादव के नाम सामने आते हैं। स्व केशो राम बिल्सी के विधायक रहे और उसके उपरांत उनके पुत्र स्व भोला शंकर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे जबकि वर्तमान में पौत्र आशुतोष मौर्य बिसौली के विधायक है। स्व बनवारी सिंह यादव ने राजनेतिक जीवन 1977 में बिसौली से शुरू किया परंतु पहली बार विधायक उसहैत से बने और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे जबकि उसके उपरांत उनके पुत्र आशीष यादव विधायक रहे और वर्तमान में उनके पौत्र हिमांशु यादव शेखूपुर के विधायक हैं।