उसावाँ। दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक खाई में पलट गया , जिसमें दबकर एक की मृत्यु हो गई दो घायल हो गए , घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
गुरुवार की रात साढ़े12 बजे एम एफ स्टेट हाईवे पर ग्राम मरौरी व मिलकिया के बीच में दो ट्रकों में टक्कर हो गई जिसमें सड़क पर खड़ा ट्रक खाई में पलट गया , जिसमें दबकर सलमान 22 वर्ष पुत्र अब्दुल सलाम जनपद बुलन्दशहर के थाना खुर्जा देहात के ग्राम लालपुर चित्तौला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई , मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है , ट्रक चालक जितेन्द्र पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम घिलौर थाना मूसाझाग व बिलाल पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम लालपुर चित्तौला थाना खुर्जा देहात जिला बुलन्दशहर घायल हो गए , दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है , ट्रकों चावल व दाल भरी हुई थी दोनों ट्रक कलान की तरफ जा रहे थे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com