बदायूं 24 अप्रैल।
गर्मी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को लू के थपेडाें से राहगीर दिन भर परेशान रहे।वहीं तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज हवाओं के साथ चटक धूप खिल गई। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम में गर्मी का अहसास बढ़ता गया। वहीं, दोपहर में तेज गर्म हवाओं ने लोगोें को परेशान कर दिया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग छाता, गमछा, काला चश्मा आदि लगाकर जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। पेय पदार्थों के ठेलों पर भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। शाम के समय भी लोगों को गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com