1:40 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी के बदायूँ संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव कल बदायूँ आ रहे

समाजवादी पार्टी के बदायूँ संसदीय क्षेत्र से सांसद मा0 आदित्य यादव जी ने कल दिनांक 14 अप्रैल 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आ रहे हैl
इसके अंतर्गत प्रात: 9.30 बजे विधानसभा क्षेत्र बदायूं के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय के सामने बदायूं स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, प्रातः 10:30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय गांधी नगर, बदायूं मे आयोजित डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती में सम्मिलित होंगे, अपराह्न 12:00 मोहल्ला गौतमपुरी उझानी,अपराह्न 1:00 बजे मोहल्ला नंबर 5 बिल्सी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके उपरांत अपराह्न 3:00 विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर स्थित कस्बा बबराला मे बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके पश्चात लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस