9:32 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में दिवगंत व्यापारी मोहित राज वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय,विक्की वार्ष्णेय के आवास पर संवेदनाएं व्यक्त

बदायूं 1अप्रैल उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वधान में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व नगर बिसौली के पदाधिकारियों के साथ शिष्ट मंडल ने विगत दिवस नगर बिसौली में दर्दनाक सड़क हादसे में दिवगंत हुए नगर के व्यापारी मोहित राज वार्ष्णेय,सचिन वार्ष्णेय,विक्की वार्ष्णेय के आवास पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर हर परिस्थितियों में परिवार के साथ खड़े होने की बात की है साथ ही जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी के लिए मृतक आश्रितों के लिए दुर्घटना बीमा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सहयोग का अश्वासन दिया


शिष्ट मंडल में प्रदेश मंत्री विनय गर्ग,नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा,नगर महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय,नगर कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिवाकर , महिला नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता प्रांतीय सदस्य बॉबी गुप्ता , आशीष अग्रवाल, के पी मौर्य, मोहित मौर्य,आदि लोग शामिल रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस