उझानी बदायूं 1 अप्रैल।
इस समय चल रहे माता पूर्णागिरि मेला को लेकर ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक चल रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन को 30 जून तक चलाने को समय बढ़ा दिया हैं। कल 31 मार्च को इस ट्रेन को चलाने की समय अवधि समाप्त होने पर एक्सप्रेस ट्रेन को का समय फिर बढाया गया है। टनकपुर में माता पूर्णागिरि का मेला चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उझानी, बदांयू, सिकन्द्राराऊ ,हाथरस,कासगंज ,मथुरा, सहित अन्य स्थानों से माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए मेला में जाने को ट्रेनों में भक्तों की अधिक भीड़ रहती है। टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का संचालन सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन होता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 05061-61 टनकुपर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन संचालन तीस जून तक बढ़ा दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन के फेरे 30 जून तक बढ़ाए हैं। यह ट्रेन मथुरा कैंट तक ही संचालित होगी । ट्रेन का संचालन पहले समय अनुसार टनकपुर से मथुरा कैंट तक होगा।———————- ट्रेन को नियमित करने में रेलवे को क्या है दिक्कत – टनकपुर मथुरा छावनी के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 21 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी, रेलवे ने कई बार इसको एक्सटेंशन करते हुए समय भी बदला, टनकपुर से मथुरा के बीच दिन में इकलौती ट्रेन होने से सवारियां भी भरपूर मिलती है ,फिर भी रेलवे सप्ताह में शुरू से पांच दिन ही संचालित करती है। जबकि वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को यह ट्रेन मुफ़ीद रहती है। लोगों ने इसे नियमित करने की मांग की है।—————————–+राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
