12:12 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

अस्पतालों में गर्भवती के भोजन की दर बढ़ी, अब डेढ़ सौ रुपये मिलेंगे

बदांयू 1 अप्रैल। सरकार के आदेश पर एनएचएम विभाग ने जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती के खाने-नाश्ते की दर बढ़ा दी है। यह बढ़ी हुई राशि इस वित्तीय वर्ष से लागू होगी। अफसरों का कहना है गर्भवती के खाने-नाश्ते की टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।

जननी सुरक्षा योजना के तहत पहले गर्भवती के खाने-नाश्ते के लिए सौ रुपये दिए जाते थे। महंगाई बढ़ने से इतनी कम दर पर कोई भी वेंडर टेंडर में शामिल नहीं हो रहा था। ऐसे में अफसरों ने खाने-नाश्ते की राशि बढ़ाने के लिए एनएचएम को पत्र भेजा था, जिसके बाद सरकार की सिफारिश पर एनएचएम विभाग ने दर बढ़ाकर अब 150 रुपये कर दिए हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं को खाना नाश्ता सही मिल सकें।

*********

सीएमओ के अधीन जिले की सभी सीएचसी में कई पर गर्भवती को खाने के रूपये कम होने की वजह से खाना-नाश्ता गुणवत्ता पूर्ण नहीं मिल रहा था। वह अपने घर से नाश्ता व खाना मंगवा रही थीं। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली है। अप्रैल से सभी सीएचसी पर दरें बढ़ने से गर्भवती को खाना व नाश्ता सही तरीके से मिलेगा।——**-*-**
अब यह रहेगा डाइट चार्ट
सुबह सात बजे नाश्ते में बंद मक्खन ब्रेड, दूध, अंडा या दही और फल। लंच में 12:30 बजे दाल, मौसमी सब्जी, चावल और दो फल। डिनर में शाम 7:30 बजे दाल, रोटी और सब्जी दी जाएगी।
—————————

विज्ञापन एक्सप्रेस