2:12 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एस्सेल वर्ल्ड स्कूल में क्लास टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान

उझानी बदायूं 31 मार्च। एस्सेल वर्ल्ड स्कूल में “एस्सेल एनुअल रिजल्ट डे” अत्यंत जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के मेधावी छात्रों को विशेष सम्मान देते हुए उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

इस वर्ष, प्ले ग्रुप से जय, एलजी से तान्या, यूकेजी से बालवीर, प्रथम कक्षा से सोहन, द्वितीय से अर्पित, तृतीय से नंदिनी, और चतुर्थ से देव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, दक्ष, प्रतिष्ठा, मानवी, सूर्यांश, पायल, तनिष्का, दिव्यांश, साक्षी, अनामिका, अक्षय, याचना, काजल, पल, मुरारी और हर्षित ने नेट टॉप 5 में अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JCI नेशनल ट्रेनर सुधांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक योगेश सहित शिक्षकगण क्षमा, पूजा यादव, रितिका, प्रियंका, पूजा मौर्य और अक्षय सक्सेना उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। इस भव्य आयोजन ने छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस