10:21 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में परीक्षाफल के साथ मिले सम्मान से खिलखिलाऐ बच्चे

नगर के पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी में आज वार्षिक रिज़ल्ट वितरित किया गया पूरा साल की गई मेहनत का परीक्षा परिणाम के साथ मिले सम्मान से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय आऐ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने माता पिता के साथ आकर रिज़ल्ट प्राप्त किया अभिभावकों के सामने सम्मानित होने की खुशी इससे दोगुनी हो गई।
प्रत्येक कक्षा के प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक अवनीश कुमार व प्रधानाचार्या श्रीमती रूपा रानी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा इसके लिए उन्होंने उनके अभिभावकों के प्रयासों की सराहना भी की कि उनके सहयोग के परिणामस्वरूप ही विद्यालय के बच्चों ने यह स्थान प्राप्त किए हैं।
अच्छे अंक प्राप्त करके सभी विद्यार्थियों के चेहरे पर अलग ख़ुशी नज़र आ रही थी सभी बच्चों के लिए प्रधानाचार्य रुपा रानी ने आगामी सत्र में और अच्छा करके दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस