।********** उझानी बदांयू 18 मार्च। नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को देखते हुए लगता है कि विभाग ही उन्हें चलाने की मूक सहमति देता है। कोई ठोस कार्रवाई ना करके नोटिस,सील, कार्रवाई करेंगे ,जैसे जुमलों से ही स्वास्थ्य महकमा अपना पल्ला झाड़ लेता है। नगर में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का ही परिणाम है कि इन अवैध अस्पतालों में सील नोटिस में ही छ माह बिता दिए। पिछले दिनों एक गर्भवती महिला की मौत के बाद एक नर्सिंग होम की सील किया गया। दो दिन बाद सील तोडकर अस्पताल फिर से चलने लगा। फिर स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बदांयू में चिकित्सकों द्वारा छापामार टीम की सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से शिकायत के बाद सीएमओ ने टीम को बदल दिया । नई टीम गठित कर दी मगर नतीजा वही, अवैध नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे हैं। ——————–**————————– एमओआईसी डॉ राजकुमार गंगवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले तीन अस्पतालों को नोटिस दिए गये है। जिसमें एक नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन हो गया है।
नोटिस तो छ माह पहले भी विभाग ने दिऐ थे। दो अस्पतालो को सील भी किया गया था। क्या इन बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे अस्पतालों को रोकने की कोई कार्ययोजना स्वास्थ्य महकमा पर नहीं है। पिछले दिनों महिला की मौत के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव ने खुद संज्ञान लेकर विभाग को कार्रवाई करने को निर्देशित किया तो अस्पताल को सील कर व नोटिस देकर विभाग ने इतिश्री कर ली।———————————————— स्वास्थ्य विभाग भी करता है कमाल -दो माह पहले जिस हाॅस्पीटल में महिला की मौत हुई उसे बिना रजिस्ट्रेशन के चलते माना व सील करने की प्रक्रिया अमल में लाकर नोटिस थमा दिया, अब उसी जगह उसी नाम से उस नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन हो गया बताया जा रहा है, हे ना स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा। —————————————————- —————— डीएम साहिबा किसी सक्षम अधिकारी को नियुक्त कर नगर में संचालित हो रहे इन अवैध अस्पतालों की जांच कराकर इन्हें बंद कराऐ जाने की आवश्यकता है, वर्ना इनमें काम कर रहे अनट्रेंड चिकित्सक किसी ना किसी की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की मंशा नहीं लगती इन्हें बंद कराने की। विभाग के रहमो-करम से ही यह अवैध अस्पताल नगर में खुलेआम संचालित हो रहे हैं। ——————————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

