9:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शर्मनाक – एक्सीडेंट में मृतक दो युवकों के पर्स, मोबाइल ले गया कोई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

।********* उझानी बदांयू 17 मार्च। लोगों की मानवता व संवेदना कितनी मर गई कि 12 मार्च की रात बरेली मथुरा हाईवे पर होली की खरीदारी कर अपने गांव हरिहरपुर नरसिंह पुर बाइक से वापस जा रहे दो युवकों के घायल अवस्था में पडे होने पर कोई उनकी जेब से पर्स व दोनों के मोबाइल ले गया। जबकि एक युवक की मौके पर व दूसरे की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हरिहरपुर निवासी उदयवीर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका भाई जोगेन्द्र पुत्र बनवारी व गांव का ही रवि पुत्र नन्हे लाल 12 मार्च को रात 9 बजे होली का सामान खरीद कर गांव वापस जा रहे थे कि मंडी समिति से आगे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को रोंद दिया जिसमें जोगेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रवि की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोई उन दोनों की जेब से पर्स व मोबाइल ले गया। उदयवीर ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस