9:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बंद घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना हजारों के जेवरात चोरी

उझानी बदांयू 16 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नझियाई में होली मनाने घर में ताला डाल अपने गांव गये एक व्यक्ति के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। आज वापस आने पर जानकारी हुई कि घर में चोर हजारों के जेवरात सहित छ हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गये। नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी देव सिंह पुत्र रामरहीस ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि वह 13 तारीख को परिवार सहित घर में ताला डाल अपने पेतृक गांव बमनौसी चला गया । आज दोपहर को वापस आने पर ताला टूटे देख माथा ठनका अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोर एक जोडी सोने के कुंडल, एक जंजीर सोने की, पाजेब चांदी की दो अंगूठी व छ हजार की नकदी ले गये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। —

 

विज्ञापन एक्सप्रेस