10:35 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कांशीराम ने समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी: ओमकार सिंह

बदायूँ: आज दिनाँक 15 मार्च 2025 को पूर्व में तय कार्यक्रम प्रांतीय निर्देश अनुसार कांशीराम की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा.’’ उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एवं मुन्ना लाल सागर ने सयुक्त रूप से कहा दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नयी ऊंचाई दी. उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.। संचालन एससीएसटी विभाग के जिला अध्यक्ष मुन्नेद्र कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला सचिव अवधेश श्रीवास्तव, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज नरेंद्र सिंह कठेरिया, राम प्रताप, हर्ष मुजीब अहमद ,नईम खान ,राशिद हुसैन अल्ताफ हुसैन ,प्रमोद कुमार दिनेश कुमार ,पंडित कमलेश शर्मा , विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस