उघैती में निकाली शिव जी की शोभायात्रा, लोगों को किया जागरुक
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी स्थित पि्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित केंद्र के तत्वावधान में महाशिवरात्रि एवं होली पर्व के उपलक्ष्य में त्रिमूर्ति शिव जंयती महोत्सव मनाया गया। जिसको लेकर तहसील क्षेत्र के गांव कस्बा उघैती में बीते दिन शिव जी शोभायात्रा निकाल कर लोगों को समाज में फैली तमाम बुराईयों को दूर करने के लिए जागरुक किया। सबसे पहले भगवान शिव की आराधना की गई, उसके बाद बीके किरन ने ध्वजारोहण कर इसका शुभांरभ किया। साथ ही बीके अरुण कुमार रंगों के पर्व होली एवं महाशिवरात्रि मनाए जाने के महत्व को विस्तार से समझाया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, गणेश एवं मां पार्वती की झांकियों को शामिल किया गया। साथ ही कस्बे के लोगों को समाज में फैली बुराईयों को छोड़ने का संकल्प दोहराया गया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर एसआई रविंद्र सिंह, स्वदेश चौहान, बीके ऊषा कुमारी, कुसुम, भूमि, नरेश कुमार, राजेश कुमार, कहैन्या, सोनू, प्रेमपाल, टिल्लू, रवि कुमार, राजू आदि मौजूद रहे।