11:01 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली महिला समृद्धि द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। नगर के अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथमा ग्रामीण बैंक की सुरभि मेहरा, खेल क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची धाविका आस्था अग्रवाल, समाज सेविका कृष्णा गुप्ता, हेड कांस्टेबल नैना भारती, कांस्टेबल इशिका लाम्बा को सम्मानित किया। ग्रुप की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है हर परिस्थित में मजबूती से खड़ी रहती हैं। इस अवसर पर सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, डॉ स्वाति गुप्ता, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, राधिका अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, रोजीअग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, ममता यादव, अंशिका गर्ग, कंचन सक्सेना, रेनू अग्रवाल , सपना वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.