8:20 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की मासिक बैठक में उठा नौजवानों की शिक्षा और रोजगार का मुद्दा

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गाँधी नगर मे आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने की और संचालन मा मुलायम सिंह यादव युथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र जाटव ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने कहा की कई सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे हैं जिससे नौजवानों को शिक्षा का अभाव होगा। सरकार को चाहिए कि जिन स्कूलों में बच्चे कम आ रहे हैं उनमें एडमिशन बढ़ाने की व्यवस्था की जाए, जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके जबकि सरकार बच्चों की संख्या बढ़ाने की बजाय सरकारी स्कूलों को ही बंद कर रही है अगर नौजवानों को शिक्षा नहीं मिलेगी तो रोजगार कैसे मिलेगा, और अगर रोजगार न मिला तो बेरोजगारी बढ़ने की वजह से अपराध बढ़ेगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है लेकिन 2027 में अखिलेश यादव जी का पीडीए मिशन पूरा होगा और समाजवादी सरकार बनेगी।

नवल किशोर शाक्य को जिला सचिव, जाहिद अल्वी को विधानसभा सभा उपाध्यक्ष दातागंज और रवि कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष दातागंज समाजवादी युवजन सभा के पद पर मनोनीत किया।


बैठक में प्रमुख रूप से जिला महासचिव शारिक खान , जिला उपाध्यक्ष गण कैफ़ी जैदी, सुदेश कुमार, अवनीश कुमार, जदुवीर सिंह, जिला सचिव गण मुरारी लाल, सत्यवीर सिंह, अजीत यादव, अरविन्द यादव, विधानसभा अध्यक्ष बदायूँ अमन यादव, विधानसभा अध्यक्ष दातागंज पुष्पेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष बिसौली मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष बिल्सी असलम खान, ब्लॉक अध्यक्ष उसावां ओ0 पी0 सिंह, राहुल यादव, सौरभ शर्मा, अहमद, नेम सिंह, सौरभ यादव, शेखर कुमार, अज़हर हुसैन, पिंकू यादव, प्रेमचंद्र कश्यप, विकेश यादव, महिपाल कोरी, नेत्र पाल सिंह, राजेंद्र पाल, विजय सिंह, रवि कुमार, विजय भान मौर्य, विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे|

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.