।******** उझानी बदांयू 7 मार्च। कल सुबह कछला रोड पर सीमेंट लदे ट्रक को अनियंत्रित चलाकर दुकान में हुऐ नुकसान की साड़ी संसार सेंटर के प्रोपराइटर ने ट्रक के नंबर के आधार पर पांच लाख के नुक़सान की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कल सुबह सीमेंट लदे एक ट्रक ने कछला रोड पर अनियंत्रित होकर चार दुकानों को चपैट में लेते हुए पलट गया जिसमें चालक के भी चोटें आई। वहीं साड़ी संसार सेंटर की दीवार, लोहे का चेनल, शटर तोडकर दुकान में सीमेंट के कट्टे बिखरने से कपड़े व साड़ियों का भी नुकसान हुआ। ट्रक को पुलिस ने कल ही कब्जे में ले लिया था। चालक राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती हे। कल शाम साड़ी संसार सेंटर के स्वामी ने कोतवाली पुलिस में ट्रक नंबर यूपी 82 टी-5767 व चालक के खिलाफ पांच लाख के नुक़सान की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
