10:10 am Sunday , 25 May 2025
BREAKING NEWS

हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 18/03/2025 से

अटल बिहारी बाजपेयी मैमोरियल प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता हॉकी इंडिया उ०प्र०से सम्बद्ध डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर ज़िला पीलीभीत निजी संथा के आयोजक श्री शैलेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुरनपुर,उपाध्यक्ष ऋतुराज पासवान (बिधायक पुत्र) पूरनपुर एबं सचिब महेश आजाद अध्यक्ष डायमंड क्लव पूरनपुर द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 18/03/2025 से शुरु होगा तथा फाइनल मैच तिथी 23/03/2025 को होगा।
इस प्रतियोगिता में बदायूँ जनपद की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पूरनपुर जाएगी इस टीम के कोच श्री सैयद आबिद अली तथा मैनेजर श्री मती करिश्मा सोनकर होंगी।
प्रतिभाग करने बाले इच्छुक पुरुष वर्ग हॉकी के प्रतियोगी जो प्रतिभाग करना चाहते उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु स्थान स्व० हरीबाबू जी का प्लॉट सिरसा चौराहा पूरनपुर पीलीभीत पर पहुंचना होगा
जनपद बदायूँ से पुरुष वर्ग इच्छुक हॉकी प्रतियोगी प्रतिभाग करने हेतु निर्धारित तिथी पर उक्त स्थान पर पहुंचना होगा।
यह जानकरी प्रांजल एजूकेशन बैलफेयर सोसाइटी बदायूँ के सचिब मधुकर मिश्र तथा हॉकी बदायूँ संघ के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने दी है।
नीरज शर्मा
( जिला अध्यक्ष)
हॉकी बदायूँ संघ
जनपद बदायूँ।

error: Content is protected !!