8:27 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शिक्षा के बारे में अभिभावकों को शिक्षित करने के लिए ‘क्षमता निर्माण’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी के निर्देशन में किया गया। जिसमें विद्यालय की शिक्षिका श्रद्धा सारस्वत जी ने सीबीएसई के द्वारा मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में प्रशांत कुमार एवं मनीषा खन्ना के प्रशिक्षण में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के मध्य शिक्षा से संबंधित क्रियाकलापों के विषय में बताया तथा उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र शैक्षिक मूल्यांकन के रूपों से भी अवगत कराया जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सभी अध्यापकों को तीन प्रकार के शैक्षिक मूल्यांकन ‘परख, ‘एच-पी-सी’ एवं ‘सफल’ मूल्यांकन की विधि के बारे में बताया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सहयोग, बच्चे की शैक्षिक सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है, जिसका प्रभाव कक्षा में और उसके बाहर भी पड़ता है। शैक्षणिक उपलब्धियों से लेकर समग्र विकास तक, शिक्षक-अभिभावक संबंधों के लाभ बच्चों के लिए प्रचुर मात्रा में सकारात्मक परिणाम उत्पन्न कर सकते हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं डॉ. रितु रस्तोगी एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस