।*** ******। उझानी
बदायूँ 3 मार्च। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। हजारों किसानों की फसलें उझानी नाले के पानी से डूब कर बर्बाद हो गई हैं। लेकिन भाजपा सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे रही है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव का। आज कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने पटपरागंज में कांग्रेस के सत्याग्रह के अठारहवें दिन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 मार्च से सत्याग्रह स्थल पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। आमरण अनशन तब तक चलेगा जब तक पटपरागंज में उझानी नगर पालिका कूड़ा डालना बन्द नहीं करेगी और उझानी नाले से नरऊ के किसानों की डूबी फसलों का मुआवजा नहीं मिल जाएगा।
कहा कि पटपरागंज ,नरऊ , मलिकपुर , अचौरा और मिहीलाल नगला के ग्रामवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। डूबी हजारों बीघा फसलों के नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया गया है।
आज सत्याग्रह में मलिकपुर के पूर्व प्रधान वनवारी सिंह यादव , ओमेंद्र यादव ,प्रदीप सिंह ,पुत्तन यादव, अवनीश यादव , बृजेश यादव , सुंदर यादव , चमेली , पिंकी , राजवती , हीरा लाल यादव , जसवंत यादव, सचिन यादव , जयवीर यादव ,अमरपाल रामचरन , राघवेंद्र यादव , बंटी ,शेर सिंह , कन्हई समेत


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com