5:08 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्याे का लाभ उठाकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें किसान

बदायूँ: 01 मार्च। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अमित कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मन्त्रालय भारत सरकार के द्वारा शनिवार को कृषि और ग्रामीण समृद्धि पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का लाइव प्रसारण मत्स्य विभाग बदायूँ के द्वारा विकास भवन सभागार बदायूँ में प्रसारित कराया गया।
वेबिनार को प्रधानमन्त्री भारत सरकार मा0 नरेन्द्र मोदी के द्वारा सम्बोधित किया गया। मा0 प्रधानमन्त्री द्वारा अपने उदबोधन में भारत सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए किसानों से आव्हान किया कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्याे का लाभ उठाकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि वेबिनार से जुड़े भारत सरकार के अन्य अधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। इस वेबिनार में जनपद के मत्स्य पालकों व मत्स्य विक्रेताओं, मत्स्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों, जनपद की मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष व सचिव तथा सदस्यों तथा मत्स्य विकास अधिकारी के साथ-साथ मत्स्य विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.