बिल्सी बाईपास पर हुआ भंडारा, कावंड़ियों की उमड़ी भीड़
बिल्सी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट रहा। वहीं विभिन्न मार्गों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद किए गए हैं जो हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में गंगा से जलभर करके लौट रहे कावड़ियों के लिए भंडारा का आयोजन किए गए हैं। नगर के रंजना हॉस्पिटल के निकट नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति और श्री बालाजी संकट मोचन दरबार के संयुक्त तत्ववाधान में तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यहां कछला घाट से जल भरकर लौट रहे कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है और विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रंजना हॉस्पिटल, अंबियापुर चौराहा, बदायूं स्टैंड, थाना मोड़ आदि स्थानों पर पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। किसी भी शिव भक्त को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इधर तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में शिव मंदिर पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मिलकर भंडारे का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान पति रामसिंह शाक्य ने किया। यहां सबसे पहले कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर रामचरण प्रजापति, नंदकिशोर शर्मा, विनोद गुप्ता, मुजम्मिल नूरी, विशेष तोमर, दयाराम आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
