1:50 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

भूकंप पीड़ित बनकर वाहनों से अवैध बसूली करने वाली 5 लड़कियों को एसएसपी ने पकड़वाया, पूछताछ जारी

।********* बदांयू 17 फरवरी। महीनों से कभी भूकंप पीड़ित, कभी किताबें बेचकर, अनाथालय को लेकर जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहन चालकों से अवैध बसूली करने वाली पांच लड़कियों को एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के संज्ञान पर कोतवाली पुलिस ने आगरा बरेली हाईवे से पकड़वा लिया है। पुलिस उनसे जानकारी कर रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि काफी दिनों से बरेली मथुरा हाइवे सहित उझानी,कछला, अलापुर बिसोली से ऐसी शिकायतों का आना जारी था कि कुछ लड़कियां जबरन वाहन चालकों से अवैध बसूली कर रही है। एसएसपी साहब के आदेश पर पकडकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस