10:12 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

क्षय रोगियों को वितरित की पौष्टिक आहार किट

क्षय रोगियों को वितरित की पौष्टिक आहार किट

बिल्सी। संघमित्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गोद लिए क्षय रोगियों को सामान्य श्रेणी में लाने को बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित मौर्य मेडिकल स्टोर पर हुए कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा विनेश कुमार ने यहां 40 रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया। उन्होनें ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि क्षय रोग ग्रस्त व्यक्ति पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे वह शीघ्र ही स्वस्थ हो सकें। उन्होनें बताया कि क्षय रोगी सामान्यत:इस रोग से काफी कमजोर हो जाते है, रोग से लड़ने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरुरत होती है, जो उन्हे पौष्टिक आहार से मिलती है। इसलिए लोगों को हमेशा पौष्टिक आहार लेते रहना चाहिए। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष डा मुकेश चन्द्र मौर्य, बिल्सी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डा.नीरेश कुमार, डा बीपी मौर्य, राजीव कुमार, नरेंद्र यादव, मनोज शर्मा, रामेश्वर शाक्य, हरपाल कुमार, कुलदीप शाक्य, कामेन्द मौर्य, सनी सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.