।*******/* उझानी बदांयू 7 फरवरी।
प्यार के जज्बातों को खुलकर बयां करने वाला वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया । इसके रंग शहरों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगे हैं। युवा अपने प्रियजनों के लिए गिफ्ट, फूल और केक खरीदकर अपने प्यार का इजहार करेंगे। इसी को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक के बाजार सज गए हैं। दुकानदार भी वेलेंटाइन सप्ताह को खास बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं।
वैसे तो वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन आज सात फरवरी से इसकी शुरुआत रोज डे से शुरू हो जाती है। इस दिन गुलाब के फूल के साथ अन्य फूलों के बुके भी प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को भेंट करते हैं। कार्ड, कैंडी उपहार के साथ प्यार का इजहार हो या फिर अपने प्रीतम से तकरार। प्यार को समर्पित इस सप्ताह में युवाओं के दिल खूब धड़केंगे। युवक, युवतियां और नवविवाहित जोड़े वेलेंटाइन डे से पहले हर दिन नए अंदाज से अपनी भावनाओं का इजहार करते है।
खासकर सात से 14 फरवरी तक का हर दिन अपने महबूब, दोस्त, पति या किसी अपने के साथ बिताने के लिए होगा। इसे लेकर कारोबार चमकाने के लिए बाजार भी तैयार हैं। रोज डे से वेलेंटाइन डे तक के बीच गिफ्ट, केक, फूल की दुकानों के साथ आर्ट गैलरी के साथ अन्य स्थलों पर वेलेंटाइन डे से पहले के लिए दुकानदारों ने खास तैयारी की है। युवाओं के साथ अन्य नवविवाहित जोड़ों के लिए भी सजावटी सामान के अलावा केक, कुकीज, पेस्टी, चॉकलेट के उपहार दुकानों पर उपलब्ध हैं।
शहर के गिफ्ट आइटम विक्रेता संजय मूंदड़ा का कहना है कि पहले वेलेंटाइन का चलन कम था, लेकिन जब से मोबाइल में रील बनने लगी तब से अब यहां भी लोग अपने प्रियजनों को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। उसे वीडियो बनाकर एक-दूसरे को शेयर भी करते हैं। इस बार कई नए गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। फूल विक्रेता रामू माली बताते हैं कि वेलेंटाइन वीक के लिए गुलाब और अन्य फूलों का स्टॉक तैयार कर लिया गया है। खासतौर पर रोज डे को गुलाब की जबरदस्त मांग रहती है। इसको लेकर सोमवार देर शाम एक क्विंटल गुलाब बाहर से मंगाया गया है।
केक और चॉकलेट विक्रेता सुमित माहेश्वरी ने बताया कि इस बार वेलेंटाइन वीक के लिए लव केक और फोटो केक जैसी नई वैरायटी पेश की गई हैं। इसके अलावा, रेड वेलवेट, चॉकलेट चिप, ब्लैक फॉरेस्ट और हार्ट-शेप केक की भी काफी मांग है।
हर दिन एक नया अहसास
7 फरवरी – रोज डे – इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
8 फरवरी -प्रपोज डे – अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहने का दिन।
9 फरवरी -चॉकलेट डे – चॉकलेट के मीठेपन के साथ रिश्ते में मिठास घोलने का दिन।
10 फरवरी -टेडी डे – टेडी बियर देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का दिन।
11 फरवरी -प्रॉमिस डे – अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए वादे करने का दिन।
12 फरवरी – हग डे – प्यार और अपनापन जताने के लिए गले लगाने का दिन।
13 फरवरी- किस डे – स्नेह और भावनाओं को व्यक्त करने का दिन।
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे – पूरे सप्ताह के प्रेम उत्सव का सबसे खास दिन।—————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

