4:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतगंज में मिले अज्ञात शव की कादरचौक के बंटी के रूप में हुई पहचान, पिता ने एक के खिलाफ हत्या की दी तहरीर

।******/** उझानी बदांयू 6 फरवरी। कल सुबह गांव हजरतगंज के सरसों के खेत में मिली अज्ञात युवक के शव की पहचान कादरचौक के बंटी उर्फ पिंटू पुत्र भगवान दास के रूप में परिजनों ने कर ली। वही पिता ने कादरचौक के एक युवक के खिलाफ हत्या करने की तहरीर पुलिस को सोपी है। मृतक के पिता ने बदायूं मोर्चरी में शव की शिनाख्त कर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा 4-2-2025 को कादरचौक के ही पड़ोसी इंद्रपाल राठौड़ पुत्र मुनेन्द्र के साथ बरेली दावत खाने की कहकर गया था। कल उसने ही हत्या की होगी।आज अखबार में खबर पढ़कर मोर्चरी में बंटी के शव को पहचान लिया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस