1:54 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मां सरस्वती के रुप में किया महाकाल का भव्य श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों ने बीती रात बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार ज्ञान की देवी मां सरस्वती के स्वरूप में किया। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए नगर के लोगों का ताता लगा रहा। अंत में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके् कुलदीप वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, कुलदीप माथुर, रंजन माहेश्वरी, अर्चित, संजीव वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय आदि भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर यहां भारी संख्या बाबा के भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.