।******////* कछला उझानी बदांयू 29 जनवरी।
कछला के गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों ने मां गंगा का पूजन करने के बाद दान किया।
मौनी अमावस्या के अवसर पर कछला गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। बुधवार की भोर से ही भक्तों द्वारा स्नान, दान का सिलसिला जारी है। सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई ।
———————————–
ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर चार योग बने हैं। जबकि श्रवण नक्षत्र भी है। मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध के एक साथ होने से त्रिग्रही योग बना है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आज शिववास, सिद्धि, वृषभ गुरु और वज्र योग बना है। इस योग में गंगा स्नान, दान करना श्रद्धालुओं के लिए लाभदायक व शुभ है।———————————
मौनी अमावस्या पर मान्यतानुसार पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक के समान पुण्य मास कहा गया है। गंगा तट पर इसी कारण श्रद्धालु एक महीने तक कुटी बनाकर गंगा स्नान और ध्यान करते हैं। इस मास में पवित्र नदियों में स्नान के पश्चात अपने सामर्थ्य के अनुसार दान देना चाहिए।——————————–*
स्नान के बाद श्रृद्धालुओं ने चावल, दूध, मिश्री, चीनी, खोवे से बने सफेद मिष्ठान, सफेद वस्त्र, चांदी और अन्य सफेद रंग की वस्तुएं पुरोहितों को दान में दी। वही ब्राह्मण को भोज भी कराया तो कुछ ने उन्हें भोजन सामग्री के साथ नकद दक्षिणा देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।————————— राजेश वार्ष्णेय एमके, संजय कश्यप।\


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
