इस्लामनगर : राजमार्ग बहजोई रोड पर क्षेत्र के ग्राम अल्लैहपुर समसपुर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वाइक को टक्कर से हुए हादसे में वाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को रुदायन स्थित अस्पताल भेजा। इलाज से पहले ही सचिन ने दम तोड़ दिया। घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा।
क्षेत्र ग्राम अल्लैहपुर समसपुर निवासी सचिन (20) पुत्र नरदेव बुधवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ बाइक से बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मऊ कठैर गया था। सुबह लगभग आठ बजे यह तीनों लोग बाइक से गांव वापिस आ रहे थे। इस दौरान गांव अल्लैहपुर समसपुर पुलिस चौकी के पास बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में सचिन पुत्र नरदेव पहिए से दबगया
दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदायन भेजा। डाक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। दोनों को उपचार देकर घर भेज दिया। मृतक सचिन हरिद्वार प्राइवेट नौकरी करता था। आठ दिन पहले ही सचिन हरिद्वार से घर आया था। दो दिन बाद हरिद्वार जाता लेकिन सचिन हरिद्वार जाने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। सचिन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सीएचसी पर शव का पंचातनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com