आज दिनांक 19/01/2025 को नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में द्वितीय एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने कार्य स्थल नगला शर्की में सफाई अभियान चलाया।
जिसके अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने नगला मन्दिर प्रांगण की साफ-सफाई की और रैली निकाल कर लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। क
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में समाज सेविका श्रीमती माया देवी वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वछता मनुष्य की व्यक्तिगत परन्तु बहुत ही आवश्यक अनुभूति है। स्वछता से जीवन, व्यक्ति व समाज सुन्दर व स्वस्थ होता है। इसलिये इसे दैनिक जीवन मे गम्भीरता से अपनाने की आवश्यकता है।
कर्यक्रम अधिकारी डॉ शिखा शाक्य ने कहा कि स्वछता तन के साथ-साथ मन को भी सुन्दर बनाती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अर्थात स्वच्छ भारत ही एक विकसित भारत का रूप ले सकता है।
इस अवसर पर गरिमा सिंह, गुंजन, अमन इक़बाल, रिया, कांची, शिवांगी पटेल, अर्शी, सरिता, सेजल सरीन, प्रियांशी पांडे, बबीता, अंशिका शाक्य आदि स्वयं सेविकाओं का विषेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गण के साथ किया गया





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
