प्रयागराज के महाकुंभ के दोरान सेक्टर 19 मे आज दोपहर शास्त्री ब्रिज के पीछे पांटून पुल के पास एक टेंट में भीषण आग लगने से अफ़रा-तफ़री मच गई। बताते हैं कि आग से टेंट मे रखे गैस के सिलेंडर फट रहे हैं। जिससे आग ओर फेलने का खतरा है। जिलाधिकारी व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मोजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिर भी अस्पतालों को एलर्ट कर दिया गया है। फायरबिग्रेड की दर्जनों गाडियां आग बुझाने के प्रयास में लगी है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
