आज दिनांक 18/01/2025 को नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने नगला शर्की जाकर साक्षरता अभियान चलाया और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
स्वयंसेविकाओं ने निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से उन्हें कुछ शब्द सिखा कर साक्षर बनने की प्रेरणा दी।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्राथमिक विद्यालय नगला शर्की की प्रधानाध्यापक श्री मती मीना रानी ने स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज स्वयंसेविकाओं द्वारा साक्षरता विषय पर भी गतिविधियाँ की गयीं वह सब अत्यंत सराहनीय हैं। शिक्षा ही जीवन का वह मूल श्रोत है जिसके माध्यम से मनुष्य दुनियादारी को समझता है। वह अच्छे, बुरे की पहचान करता है और चीजों को तर्क, वितर्क की कसौटी पर कसता है।
संगोष्ठी में सहायक अध्यापिका श्रीमती मीनू अग्रवाल तथा श्रीमती समृद्धि अग्रवाल जी सहायक अध्यापिका ने भी साक्षरता पर अपनी विचार व्यक्त किए।
कर्यक्रम अधिकारी डॉ शिखा शाक्य ने कहा कि शिक्षा हमें सम्पूर्णता प्रदान करती है। उसे देश, दुनिया, समाज, धर्म को समझने में सरलता होती है। आज के डिजिटल युग में हर व्यक्ति का शिक्षित होना अति आवश्यक है, अन्यथा हम पिछड़ जायेंगे।
शिविर में महिमा गुप्ता ,संध्या, सोनी मौर्य, सरिता कांची ,अनम अंजली, अंबिका, अंजली,आकांक्षा शाक्य ,करिश्मा ,कमलेश आदि स्वयंसेविकाओं का विशेष योगदान रहा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
