नगला डल्लू में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू शिव पर शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पहले गांव में महिलाओं पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। कलश यात्रा का शुभारंभ गांव के शिव मंदिर से हुआ। कथा स्थल पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। गाजे-बाजे के बीच यात्रा में हर ओर भक्ति का माहौल छाया दिखाई दिया। वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ी। यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों के बीच आगे चल रही थी। इसको सफल बनाने प्रेमराज पासवान, राजू आर्य, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, नत्थूसिंह चौधरी आदि का सहयोग रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

