2:45 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

श्रध्दा के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

श्रध्दा के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

बिल्सी। आज मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व लोगों ने श्रध्दा पूर्वक मनाया। घरोें में पूजा अर्चना का गरीबों को वस्तुओं का दान किया गया। नगर के बदायूं रोड पर सपा नगराध्यक्ष कवींद्र सक्सेना के कैंप कार्यालय खिचड़ी भोज कराया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर खिचड़ी को खाया। इस मौके डीएसओ एसपी शाक्य, उदयवीर शाक्य, फैजान राइन, किशोरी लाल, बंगाली बाबू, अवधेश यादव, अकरम कुरैशी, पीडी सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। इधर बदायूं चौराहे पर बह्मदेव स्थान पर भी लोगों ने खिचड़ी भोज कराया। जिसमें रंजीत चौहान, रोहित चौहान, संजीव खुशियां, बॉबी सोमानी, देवेंद्र मामा, विकास चौहान, निखिल चौहान, कृष्ण चौहान, प्रियांशु, रजत चौहान, जितेंद्र कश्यप, शिवम कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा नगर में कई अन्य स्थानों पर भी लोगों ने खिचड़ी का वितरण कर पुण्य कमाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.