1:40 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

विधायक दातागंज राजीव कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन पुलिस चौकी का शिलान्यास

विधायक दातागंज राजीव कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा थाना दातागंज क्षेत्रांतर्गत नवीन पुलिस चौकी का शिलान्यास किया गया तथा ग्राम चौकीदारो को कम्बल वितरित किये गये

आज दिनाँक 14-01-2025 को माननीय विधायक दातागंज राजीव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद बदायूँ के थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत नवीन पुलिस चौकी डहरपुर (हाइवे) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा थाना दातागंज के ग्राम चौकीदारो के साथ मीटिंग कर चौकीदारो की कुशलता एवं उनकी समस्याओ के वारे मे जानकारी की गयी। उपस्थित सभी ग्राम चौकीदारो को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव, उपजिला मजिस्ट्रेट दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक दातागंज गौरव कुमार विश्नोई एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस