8:17 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कछला के नवजीवन वृद्ध आश्रम पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया मिठाई फल व कम्बलो का वितरण

।*****//*** उझानी बदांयू 14 जनवरी। कछला गंगा घाट पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आज स्नान के बाद नाव से गंगा मईया का पूजन कर नवजीवन वृद्ध आश्रम पहुंच कर उनको गुड तिल की मिठाई,फल व कम्बलों का वितरण किया। आज सुबह कछला गंगा के भागीरथी घाट पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने स्नान कर गंगा को दूध अर्पित कर पूजन किया। वही नवजीवन वृद्ध आश्रम पहुंच कर सभी को मिठाई, फलों के साथ ही ठंड से बचने को कंबल वितरित किए ओर कहा कि मानव सेवा सी सही मायने में नरायण सेवा है। इन असहाय लोगों की सेवा से परम सुख की अनुभूति होती है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,कछला नगर पंचायत के चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया, मोहित चौहान,विवेक राष्ट्रवादी ,अजय कुमार सिंह, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस