पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में लोहड़ी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने बताया कि लोहड़ी का त्यौहार किसानों के सम्मान और मान्यता के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार सुख समृद्धि और खुशियों का प्रतीक है।प्रधानाचार्या जी ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर श्रीमती सरला यादव, पल्लवी रस्तोगी, शुचि सक्सेना, निदा अंसारी, चांदनी शर्मा, सीता पांडे, तरूणा अरोरा, चित्रा पाठक, आकांक्षा भारती, सोनम सक्सेना, परमीत कौर, जसमीत कौर, सांवली शर्मा, तेजिंदर कौर, चांदनी पटेल एवं,प्रिंसी साहू उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
