8:13 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर हुई घायल

महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर हुई घायल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सदरपुर में रविवार की दोपहर छत पर चप्पल छुड़ाने गई एक महिला को खूंखर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से घबरा गई और छत से नीचे गिरकर घायल हो गईं। जिसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव सदरपुर निवासी सुदेश कुमारी पत्नी पानसिंह की चप्पल को एक बंदर उठाकर छत पर ले गया। जिसके बाद वह अपनी चप्पल को बंदर से छुड़ाने के लिए छत पर चली गई। छत पर और भी बंदर बैठे थे। जिन्होने सुदेश कुमारी पर हमला बोल दिया। वह डरकर भागीं तो दो मंजिल छत से नीचे जा गिरी। तेज आवाज होने पर परिवार के लोग दौड़ पड़े और उन्हें उठाने के साथ ही बंदरों को भगाया। एंबुलेंस से उन्हें बिल्सी सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के लोग बताते है कि गांव में बंदरों के आतंक से सभी परेशान है। इसके पहले कई बार महिलाओं व बच्चों को यह काटकर घायल कर चुके हैं। बाकी घरों में घुसकर नुकसान भी करते हैं। लोगों ने वन विभाग को शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस