12:59 pm Saturday , 24 May 2025
BREAKING NEWS

अक्तूबर माह में आठ दिन बंद रहेंगे बैंक- उपभोक्ता एडवांस में कर लें प्लानिंग

*******/// बदांयू 30 सितंबर।

अक्तूबर के महीने में बैंकों में छुट्टियां औसत से ज्यादा रहेंगी। गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली के साथ ही रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां मिलाकर अक्तूबर में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी की व्यवस्था पहले से कर लेना सुविधाजनक रहेगा। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग से लेनदेन जारी रहेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अक्तूबर में त्योहारों की वजह से काफी छुट्टियां है, बावजूद इसके अब हर छोटे-बडे़ दुकानदार डिजिटल लेनदेन स्वीकार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को नकदी जैसी समस्या नहीं होगी।———————————–
इन दिनों बंद रहेगी बेंक।

2 अक्तूबर- गांधी जयंती
6 अक्तूबर-रविवार
12 अक्तूबर -दूसरा शनिवार व दशहरा को लेकर अवकाश
13 अक्तूबर – रविवार
20 अक्तूबर- रविवार
26 अक्तूबर -चौथा शनिवार
27 अक्तूबर- रविवार
31 अक्तूबर- दीपावली

——————- सोम्य सोनी।

error: Content is protected !!